May 7, 2024

श्री विष्णु चालीसा | Shri Vishnu Chalisa

॥ दोहा ॥

विष्णु सुनिए विनय, सेवक की चितलाय ।
कीरत कुछ वर्णन करूँ, दीजै ज्ञान बताय ॥

॥ चौपाई ॥

नमो विष्णु भगवान खरारी । कष्ट नशावन अखिल बिहारी ॥१॥
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी । त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥२॥
सुन्दर रूप मनोहर सूरत । सरल स्वभाव मोहनी मूरत ॥३॥
तन पर पीताम्बर अति सोहत । बैजन्ती माला मन मोहत ॥४॥

शंख चक्र कर गदा बिराजे । देखत दैत्य असुर दल भाजे ॥५॥
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे । काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥६॥
सन्तभक्त सज्जन मनरंजन । दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ॥७॥
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन । दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥८॥

पाप काट भव सिन्धु उतारण । कष्ट नाशकर भक्त उबारण ॥९॥
करत अनेक रूप प्रभु धारण । केवल आप भक्ति के कारण ॥१०॥
धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा । तब तुम रूप राम का धारा ॥११॥
भार उतार असुर दल मारा । रावण आदिक को संहारा ॥१२॥

आप वाराह रूप बनाया । हिरण्याक्ष को मार गिराया ॥१३॥
धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया । चौदह रतनन को निकलाया ॥१४॥
अमिलख असुरन द्वन्द मचाया । रूप मोहनी आप दिखाया ॥१५॥
देवन को अमृत पान कराया । असुरन को छबि से बहलाया ॥१६॥

कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया । मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ॥१७॥
शंकर का तुम फन्द छुड़ाया । भस्मासुर को रूप दिखाया ॥१८॥
वेदन को जब असुर डुबाया । कर प्रबन्ध उन्हें ढुँढवाया ॥१९॥
मोहित बनकर खलहि नचाया । उसही कर से भस्म कराया ॥२०॥

असुर जलंधर अति बलदाई । शंकर से उन कीन्ह लड़ाई ॥२१॥
हार पार शिव सकल बनाई । कीन सती से छल खल जाई ॥२२॥
सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी । बतलाई सब विपत कहानी ॥२३॥
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी । वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥२४॥

देखत तीन दनुज शैतानी । वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ॥२५॥
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी । हना असुर उर शिव शैतानी ॥२६॥
तुमने धुरू प्रहलाद उबारे । हिरणाकुश आदिक खल मारे ॥२७॥
गणिका और अजामिल तारे । बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥२८॥

हरहु सकल संताप हमारे । कृपा करहु हरि सिरजन हारे ॥२९॥
देखहुँ मैं निज दरश तुम्हारे । दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥३०॥
चहत आपका सेवक दर्शन । करहु दया अपनी मधुसूदन ॥३१॥
जानूं नहीं योग्य जप पूजन । होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥३२॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण । विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ॥३३॥
करहुँ आपका किस विधि पूजन । कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥३४॥
करहुँ प्रणाम कौन विधिसुमिरण । कौन भांति मैं करहुँ समर्पण ॥३५॥
सुर मुनि करत सदा सिवकाई । हर्षित रहत परम गति पाई ॥३६॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई । निज जन जान लेव अपनाई ॥३७॥
पाप दोष संताप नशाओ । भव बन्धन से मुक्त कराओ ॥३८॥
सुत सम्पति दे सुख उपजाओ । निज चरनन का दास बनाओ ॥३९॥
निगम सदा ये विनय सुनावै । पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥४०॥

॥ इति श्री विष्णु चालीसा संपूर्णम् ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *