May 7, 2024

माँ ललिता देवी की आरती | Maa Lalita Devi Ki Aarti

माँ ललिता दस देवियों मे से हैं: त्रिपुरा सुंदरी दस देवियों मे से है। इन्हें महा त्रिपुर सुंद, त्रिपुरेश्वरी, षोडशी, ललिता, लीलावती, लीलामती, ललिताम्बिका, लीलेशी, लीलेक्ष्वरी, मातेश्वरी तथा राज राजेश्वरी भी कहते हैं। वे दस महाविधाओं मे सबसे प्रमुख देवी हैं।

माँ के चार कर दर्शाए गए हैं, चारों कर में धनुष, बाण, पाश और अंकुश सुशोभित हैं। देवी भागवत में ऐसा वर्णन किया गया है की वर देने के लिए सदा – सर्वदा तत्पर माँ ललिता का श्रीविग्रह सौम्य और ह्रदय दया से पूर्ण है। जो भी भक्त माँ का आश्रय लेता है, उन्हे माँ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माँ ललिता की महिमा अवर्णनीय है।

एक बार पार्वती जी ने भगवान शिव से पूछा, “भगवन” आपके द्वारा वर्णित तंत्र शास्त्र की साधना से जीव के आधि – व्यादि, शोक, संताप, दीनता – हीनता तो दूर हो जायगे, परन्तु गर्भवास और मरण के असह्रा दुख की निवृति और मोक्ष पद की प्राप्ति का कोई सरल उपाय बताइये। फिर पार्वती जी के कहने पर शिव ने त्रिपुरा सुंदरी श्री विधा साधना – प्रणाली को उत्पन किया।

संसार के समस्त तंत्र- मंत्र इनकी अरादना करते हैं। प्रसन्न होने पर ये भक्तों को अमूल्य निधिंया प्रदान कर देती हैं।

मां काली का रक्तवर्णा रूप हैं। काली के दो रूप कृष्णवर्णा और रक्तवर्णा हैं। त्रिपुरा धन, ऐश्वर्य, भोग और मोक्ष की अधिष्ठानी देवी हैं। इससे पहले की महाविधाओं में कोई भोग तो कोई मोक्ष मे विशेष प्रभावी हैं, लेकिन यह देवी समान रूप से दोनों ही प्रदान करती है।

माँ ललिता देवी की आरती

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी, राजेश्वरी जय नमो नम: ।
करुणामयी सकल अघ हारिणी, अमृत वर्षिणी नमो नम: ॥

जय शरणं वरणं नमो नम:, श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी…।
अशुभ विनाशिनी, सब सुखदायिनी, खलदल नाशिनी नमो नम: ॥

भंडासुर वध कारिणी जय मां, करुणा कलिते नमो नम: ।
जय शरणं वरणं नमो नम:, श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी…॥

भव भय हारिणी कष्ट निवारिणी, शरण गति दो नमो नम: ।
शिव भामिनी साधक मन हारिणी, आदि शक्ति जय नमो नम: ॥

जय शरणं वरणं नमो नम:, श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी…।
जय त्रिपुर सुंदरी नमो नम:, जय राजेश्वरी जय नमो नम: ॥

जय ललितेश्वरी जय नमो नम:, जय अमृत वर्षिणी नमो नम: ।
जय करुणा कलिते नमो नम:, श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी…॥

॥ इति मां ललिता आरती संपूर्णम् ॥

Maa Lalita Devi Aarti In English

Shree Maateshvari Jai Tripureshvari, Raajeshvari Jai Namo Nam:
Karunaamayi Sakal Agh Haarini, Amrt Varshini Namo Nam:
Jai Sharanan Varanan Namo Nam:, Shree Maateshvari Jai Tripureshvari…
Ashubh Vinaashini, Sab Sukhadaayini, Khaladal Naashini Namo Nam:
Bhandaasur Vadh Kaarini Jai Maan, Karuna Kalite Namo Nam:
Jai Sharanan Varanan Namo Nam:, Shree Maateshvari Jai Tripureshvari….
Bhav Bhay Haarini Kasht Nivaarini, Sharan Gati Do Namo Nam:
Shiv Bhaamini Saadhak Man Haarini, Aadi Shakti Jai Namo Nam:
Jai Sharanan Varanan Namo Nam:, Shree Maateshvari Jai Tripureshvari…
Jai Tripur Sundari Namo Nam:, Jai Raajeshvari Jai Namo Nam:
Jai Laliteshvari Jai Namo Nam:, Jai Amrt Varshini Namo Nam:
Jai Karuna Kalite Namo Nam:, Shree Maateshvari Jai Tripureshvari..

!! Iti Maa Lalita Devi Aarti !!

One thought on “माँ ललिता देवी की आरती | Maa Lalita Devi Ki Aarti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *