May 7, 2024

श्री ब्रह्मा चालीसा | Shri Brahma Chalisa

॥ दोहा ॥

जय ब्रह्मा जय स्वयम्भू, चतुरानन सुखमूल ।
करहु कृपा निज दास पै, रहहु सदा अनुकूल ॥
तुम सृजक ब्रह्माण्ड के, अज विधि घाता नाम ।
विश्वविधाता कीजिये, जन पै कृपा ललाम ॥

॥ चौपाई ॥

जय जय कमलासान जगमूला । रहहु सदा जनपै अनुकूला ॥१॥
रुप चतुर्भुज परम सुहावन । तुम्हें अहैं चतुर्दिक आनन ॥२॥
रक्तवर्ण तव सुभग शरीरा । मस्तक जटाजुट गंभीरा ॥३॥
ताके ऊपर मुकुट बिराजै । दाढ़ी श्वेत महाछवि छाजै ॥४॥

श्वेतवस्त्र धारे तुम सुन्दर । है यज्ञोपवीत अति मनहर ॥५॥
कानन कुण्डल सुभग बिराजहिं । गल मोतिन की माला राजहिं ॥६॥
चारिहु वेद तुम्हीं प्रगटाये । दिव्य ज्ञान त्रिभुवनहिं सिखाये ॥७॥
ब्रह्मलोक शुभ धाम तुम्हारा । अखिल भुवन महँ यश बिस्तारा ॥८॥

अर्द्धांगिनि तव है सावित्री । अपर नाम हिये गायत्री ॥९॥
सरस्वती तब सुता मनोहर । वीणा वादिनि सब विधि मुन्दर ॥१०॥
कमलासन पर रहे बिराजे । तुम हरिभक्ति साज सब साजे ॥११॥
क्षीर सिन्धु सोवत सुरभूपा । नाभि कमल भो प्रगट अनूपा ॥१२॥

तेहि पर तुम आसीन कृपाला । सदा करहु सन्तन प्रतिपाला ॥१३॥
एक बार की कथा प्रचारी । तुम कहँ मोह भयेउ मन भारी ॥१४॥
कमलासन लखि कीन्ह बिचारा । और न कोउ अहै संसारा ॥१५॥
तब तुम कमलनाल गहि लीन्हा । अन्त बिलोकन कर प्रण कीन्हा ॥१६॥

कोटिक वर्ष गये यहि भांती । भ्रमत भ्रमत बीते दिन राती ॥१७॥
पै तुम ताकर अन्त न पाये । ह्वै निराश अतिशय दुःखियाये ॥१८॥
पुनि बिचार मन महँ यह कीन्हा । महापघ यह अति प्राचीन ॥१९॥
याको जन्म भयो को कारन । तबहीं मोहि करयो यह धारन ॥२०॥

अखिल भुवन महँ कहँ कोई नाहीं । सब कुछ अहै निहित मो माहीं ॥२१॥
यह निश्चय करि गरब बढ़ायो । निज कहँ ब्रह्म मानि सुखपाये ॥२२॥
गगन गिरा तब भई गंभीरा । ब्रह्मा वचन सुनहु धरि धीरा ॥२३॥
सकल सृष्टि कर स्वामी जोई । ब्रह्म अनादि अलख है सोई ॥२४॥

निज इच्छा इन सब निरमाये । ब्रह्मा विष्णु महेश बनाये ॥२५॥
सृष्टि लागि प्रगटे त्रयदेवा । सब जग इनकी करिहै सेवा ॥२६॥
महापघ जो तुम्हरो आसन । ता पै अहै विष्णु को शासन ॥२७॥
विष्णु नाभितें प्रगट्यो आई । तुम कहँ सत्य दीन्ह समुझाई ॥२८॥

भैतहू जाई विष्णु हितमानी । यह कहि बन्द भई नभवानी ॥२९॥
ताहि श्रवण कहि अचरज माना । पुनि चतुरानन कीन्ह पयाना ॥३०॥
कमल नाल धरि नीचे आवा । तहां विष्णु के दर्शन पावा ॥३१॥
शयन करत देखे सुरभूपा । श्यायमवर्ण तनु परम अनूपा ॥३२॥

सोहत चतुर्भुजा अतिसुन्दर । क्रीटमुकट राजत मस्तक पर ॥३३॥
गल बैजन्ती माल बिराजै । कोटि सूर्य की शोभा लाजै ॥३४॥
शंख चक्र अरु गदा मनोहर । शेष नाग शय्या अति मनहर ॥३५॥
दिव्यरुप लखि कीन्ह प्रणामू । हर्षित भे श्रीपति सुख धामू ॥३६॥

बहु विधि विनय कीन्ह चतुरानन । तब लक्ष्मी पति कहेउ मुदित मन ॥३७॥
ब्रह्मा दूरि करहु अभिमाना । ब्रह्मारुप हम दोउ समाना ॥३८॥
तीजे श्री शिवशंकर आहीं । ब्रह्मरुप सब त्रिभुवन मांही ॥३९॥
तुम सों होई सृष्टि विस्तारा । हम पालन करिहैं संसारा ॥४०॥

शिव संहार करहिं सब केरा । हम तीनहुं कहँ काज धनेरा ॥४१॥
अगुणरुप श्री ब्रह्मा बखानहु । निराकार तिनकहँ तुम जानहु ॥४२॥
हम साकार रुप त्रयदेवा । करिहैं सदा ब्रह्म की सेवा ॥४३॥
यह सुनि ब्रह्मा परम सिहाये । परब्रह्म के यश अति गाये ॥४४॥

सो सब विदित वेद के नामा । मुक्ति रुप सो परम ललामा ॥४५॥
यहि विधि प्रभु भो जनम तुम्हारा । पुनि तुम प्रगट कीन्ह संसारा ॥४६॥
नाम पितामह सुन्दर पायेउ । जड़ चेतन सब कहँ निरमायेउ ॥४७॥
लीन्ह अनेक बार अवतारा । सुन्दर सुयश जगत विस्तारा ॥४८॥

देवदनुज सब तुम कहँ ध्यावहिं । मनवांछित तुम सन सब पावहिं ॥४९॥
जो कोउ ध्यान धरै नर नारी । ताकी आस पुजावहु सारी ॥५०॥
पुष्कर तीर्थ परम सुखदाई । तहँ तुम बसहु सदा सुरराई ॥५१॥
कुण्ड नहाइ करहि जो पूजन । ता कर दूर होई सब दूषण ॥५२॥

॥ इति श्री ब्रह्मा चालीसा संपूर्णम् ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *