May 19, 2024

श्री साईं बाबा की आरती | Shri Sai Baba Ki Aarti

ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे ।
भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण ॥
शिरडी में अवतरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…

दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे ।
फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे ॥
कारज सब के करें, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…

काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें ।
सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे ॥
भक्तन भक्ति करें, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…

हिन्दु मुस्लिम सिक्ख इसाईं, बौद्ध जैन सब भाई भाई ।
रक्षा करते बाबा साईं, शरण गहे जब द्वारिकामाई ॥
अविरल धूनि जरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…

भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमडजी से चरित लिखावे ।
गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साईं के दोहे गावे ॥
अंखियन प्रेम झरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…

ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे ।
शिरडी साईं हरे, बाबा ॐ जय साईं हरे ॥

॥ इति श्री साईं बाबा आरती संपूर्णम् ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *